फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पैदल यात्रा पर निकले रघुमणि देहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां । बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा गौसंवर्धन का संदेश लेकर उड़ीसा से नई दिल्ली तक पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता रघुमणि देहरिया का रविवार को कोसीकलां में स्वागत किया गया। नंदगांव रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबर सिंह तोमर के कार्यालय पर उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

उड़ीसा के झारसुगुड़ा जनपद के परमानपुर निवासी रघुमणि देहरिया (34) जनजागरण अभियान के तहत पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में ''''बेटी बचाओ'''', पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा गौहत्या पर रोक को लेकर लोगों को जागरूक करना है। वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबर सिंह तोमर ने उनके अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बेटियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन जैसे विषयों पर जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें