फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रघु को मुंबई इंडियंस में मिली जगह...राधा रानी के हैं भक्त, विग्नेश के चोटिल होने पर टीम में हुए शामिल

Thu, 01 May 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रहकर अभ्यास कर रहे रघु शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। विग्नेश के चोटिल होने पर फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें टीम में जगह दी गई है। वह पहले से ही मुंबई इंडियंस की टीम में नेट बॉलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
रघु शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहले विग्नेश पुथुर के स्थान पर टीम में रघु शर्मा को शामिल किया है। विग्नेश के चोटिल हो जाने के कारण फ्रेंचाइजी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 

32 वर्षीय दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज रघु आईपीएल के पहले दिन से ही मुंबई इंडियंस की टीम में नेट बॉलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अब अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने टीम में जगह पक्की की है। उन्हें टीम के 20 खिलाड़ियों के स्क्वाॅड में शामिल किया गया है। वह मूल रूप से जालंधर पंजाब के रहने वाले हैं। वर्ष 2019 से मथुरा में रहकर अभ्यास कर रहे हैं।

 

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है। 11 प्रथम श्रेणी मैचों में रघु ने 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में रघु ने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और इसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट हैं। उन्होंने अब तक टी-20 मैचों में 3 विकेट लिए हैं।

 
विज्ञापन

राधा रानी के हैं भक्त
रघु राधारानी के भक्त हैं। इसलिए 6 सालों से ब्रज में ही रह रहे हैं। शुरुआत में सौंख रोड स्थित सन बॉयज अकादमी में अभ्यास किया और अब वर्तमान में अचीवर्स क्रिकेट अकादमी में अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उनके साथी जगदीश अग्रवाल ने बताया कि रघु अपना खाना खुद ही बनाते हैं। बाजार की बात तो दूर किसी के घर पर भी भोजन नहीं करते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें