फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के स्वागत के लिए सज गया राधाकुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। नव वर्ष का स्वागत व अंतिम वर्ष की विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में शुक्रवार को जल स्वरूपा राधारानी को फलों के भोग लगाए गए। नव वर्ष के स्वागत में राधाकुंड को अद्भुत रोशनी के बीच सजाया गया। कुंड के चारों ओर राष्ट्रीय ध्वज के रंग के गुब्बारे देश भक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

अमर शहीदों की याद में नव वर्ष की बेला से पूर्व श्रीधाम राधाकुंड पर फलों का छप्पन भोग राधारानी को अर्पित किया जाता है। बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वरदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 40 अमर शहीदों के परिवारीजनों ने भाग लिया। भक्तों ने संगम कुंड के घाटों पर फलों को छबरियों में सजाया। कुंड पर श्रीराधारानी की आकर्षक प्रतिमा को सजाया गया। राधारानी के शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
संत बाल योगेश्वर दास ने कहा कि भारत सनातन एवं धार्मिक परंपराओं का देश है। देश की सीमाएं मजबूत हों। भाईचारा कायम हो। देश की सीमाओं पर लगे सैनिकों का मनोबल बढ़े। कोरोना जैसी बीमारी से मुक्ति मिले, इसके लिए राधारानी से प्रार्थना की गई है। दूसरी ओर राधारानी के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। सर्दी की ठंडी हवाओं के बीच रंग-बिरंगी रोशनी में राधा-श्याम कुंड गुलजार नजर आए। ढोल-नगाड़ों के बीच नए साल का स्वागत अलग अंदाज मेें किया।
विज्ञापन

शहीदों के परिजन तिरंगा थामे आज लगाएंगे परिक्रमा, संतों से लिया आशीर्वाद
फलों के छप्पन भोग मनोरथ से पूर्व श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास महाराज से बाल योगेश्वर दास महाराज ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि आयोजन के तहत 1 जनवरी 2022 की सुबह शहीदों के परिवारीजन तिरंगा थामे गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएंगे। इससे पूर्व कुंड में नौका विहार कर राधारानी की आराधना की जाएगी। इस अवसर पर रोहित मिश्र, कथा व्यास परीक्षित दास महाराज, विपलव चटर्जी, केके जोशी, राम शर्मा, श्याम ब्रजवासी, अमित, गिरीश गुप्ता, अनुराधा, विमलेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें