मथुरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तरह ही आशा बहनों को भी स्मार्टफोन से दिए गए हैं। शुक्रवार को ४९२ आशा बहनों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। जनपद में करीब १७०० आशा बहनों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। से लैस कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित सभागार में आशाओं को फोन वितरण समारोह आयोजित किया। लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस कार्यक्रम का जनपद में लाइव टेलीकास्ट किया गया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी एवं सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के हाथों से आशाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 1700 आशा हैं, जिनमे 1530 ग्रामीण एवं 170 शहरी आशा हैं। अभी 492 स्मार्ट फोन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें इन आशाओं को दिया जा रहा है। शेष आशाओं को जल्द ही शासन से प्राप्त स्मार्टफोन वितरित कर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन के जरिए आशाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई तमाम ऐप डाउनलोड करने हैं, जिनके जरिए सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. एके सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुनीश पौरुष, शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. गोपाल बाबू, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक पारुल शर्मा, अनुराग गौतम, हिमांशु वैदिक मौजूद रहे।