फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे की धुन में चले जा रहे हैं ब्रजयात्री

Thu, 19 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमान मंदिर सेवा संस्थान बरसाना की ओर से चल रही श्रीराधा रानी ब्रजयात्रा (ब्रजचौरासी कोस यात्रा) गुरुवार को राधारानी के गांव रावल में दर्शन करने के बाद लोहवन होते हुए यमुना पार लक्ष्मी नगर पहुंची।
विज्ञापन


यहां पड़ाव स्थल पर राधा नाम की गूंज ने यात्रियों में नई स्फूर्ति भर दी। यात्रा में देश विदेश के हजारों यात्री भजन संकीर्तन पर झूमते गाते चल रहे हैं।

बाल विदुषी श्रीजी शर्मा ने स्थल महिमा वर्णन करते हुए लोधांग ऋषि से जोड़ा। साथ ही कहा कि इनके दर्शन मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

विरक्त संत रमेश बाबा ने कहा कि हम तो अपनी और यात्रियों की इस यात्रा का फल यही मानते हैं कि यमुना का अविरल और निर्मल प्रवाह हो।

यात्रा में राधाकांत शास्त्री, माधवी शरण, ब्रजशरण, नृसिंह दास, हरेश ठेनुआं, पंकज चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, मुरलिका शर्मा, डा. रामजीलाल शास्त्री, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें