फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समर्थन में बंद रहा राधा दामोदर मंदिर

विज्ञापन
मथुरा। राधा दामोदर मंदिर का बंद प्रवेश द्वार। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर प्रशासन ने सोमवार को वृंदावन बंद का समर्थन करते हुए मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रखा। यह निर्णय पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने बताया कि नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर जहां व्यापारी वर्ग ने बाजार बंद रखकर राष्ट्र के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। वहीं राधा दामोदर मंदिर परिवार ने भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रखकर इस आंदोलन में सहभागिता की।
गोस्वामी महाराज ने कहा कि हम पहलगाम में हुई इस अमानवीय घटना की निंदा कर दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। राष्ट्र की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें