बरसाना (मथुरा)। राधारानी मंदिर की सेवा पूजा के मामले में बुधवार को शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होगी।
दरअसल, तीन जनवरी को विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में सेवा-पूजा के अधिकार को लेकर चल रहे योगेश आदि बनाम दाऊजी आदि के मामले में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय 02 ने योगेश के पक्ष में निर्णय सुनाया। आदेश पर योगेश तहसीलदार पुलिस बल के साथ सेवा का अधिकार लेने पहुंचे तो सेवायत गोस्वामियों ने विरोध किया। मामले को लेकर दूसरा पक्ष जिला जज की कोर्ट में अपील की तो जिला जज ने सिविल जज के आदेश पर स्टे दे दिया।
वहीं दूसरी ओर योगेश पक्ष मामले को लेकर हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने मामले को अगली तिथि या 2 सप्ताह में निस्तारित करने के आदेश दिए। 19 फरवरी को सुनवाई से पहले एक वकील का निधन हो जाने से कोर्ट में शोकावकाश हो गया। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी।