पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के संकट और लॉकडाउन जैसी अफवाहों से लोग विचलित हो रहे हैं। बुधवार को जलेसर क्षेत्र की पेट्रोल पंपों पर सुबह सात बजे से ही लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित सागर ताल के पास पेट्रोल पंप सहित सिकंदराराऊ मार्ग के कुछ पंप पर डीजल-पेट्रोल न होने की बात कही जा रही है। डीजल न मिलने से किसान भी परेशान हैं। सकरा निवासी अभय और पटना निवासी विनोद ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को तेल नहीं मिल पा रहा। भीड़ को देखते हुए पंपों पर पुलिस की निगरानी रही।
अफवाहों पर ध्यान न दें। डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। जलेसर के एक पंप संचालक ने इंटेंट भेजने में देरी कर दी थी। इसलिए वहां सप्लाई भेजने में देर हुई है। - कमलेश कुमार गुप्ता, डीएसओ