फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, मंदिर की देहरी पर की इत्र सेवा

Wed, 25 Mar 2026 07:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के बाद पत्नी संग क्रिकेटर कुलदीप यादव वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर की देहरी पर इत्र सेवा की। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में पत्नी संग दर्शन करते क्रिकेटर कुलदीप यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को विवाह के बाद अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर परंपरा के अनुसार देहरी पर इत्र सेवा अर्पित की।
विज्ञापन


सेवायत नितिन सांवरिया ने उन्हें इत्र भेंट किया। इसे दोनों ने श्रद्धा भाव से मंदिर की देहरी पर लगाया। इसके बाद दंपती ने हाथ जोड़कर काफी देर तक भगवान के स्वरूप के शांत भाव से दर्शन किए। कुलदीप यादव ने ठाकुरजी की प्रसादी माला, चुनरी और मोरपंख से सजी बांसुरी को आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया। 

इसके बाद गर्भगृह के समीप चंदन कोठरी पर गोस्वामी समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। कुलदीप यादव श्रीबांकेबिहारी के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और समय-समय पर वृंदावन आते रहे हैं। विवाह के बाद पत्नी संग उनकी यह पहली धार्मिक यात्रा खास महत्व रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें