मथुरा। पंजाबी सिंगर ने प्रेमानंद महाराज को शिव स्त्रोत सुनाया।
- फोटो : mathura
मथुरा। पंजाबी सिंगर श्रीरामचंद्र ने श्री राधे हित केलीकुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात में सिंगर ने महाराज से आध्यात्मिक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस खास अवसर पर सिंगर ने प्रेमानंद महाराज को अपनी भक्ति भाव से ओतप्रोत शिव स्त्रोत भी सुनाया। जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वार्तालाप के दौरान सिंगर ने आध्यात्मिक जीवन, भक्ति, और शिव आराधना से जुड़ी कई गूढ़ बातों पर चर्चा की। संत प्रेमानंद महाराज ने उनकी गायन कला प्रशंसा की और उन्हें कहा कि अभी आपको बहुत आगे तक जाना है।