फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट्स, कैमरा, एक्शन: ये किसी फिल्म की शूटिंग नहीं...मथुरा पुलिस ऐसे दे रही दबिश, चर्चाओं में ये तस्वीर

Tue, 25 Feb 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस द्वारा एक अपराधी को पकड़े जाने के दौरान जो तस्वीर सामने आई है, उस पर चर्चा जोरों पर है। दबिश के दौरान पुलिस किसी फिल्म की तरह  फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर को साथ लेकर चल रही है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस सोमवार को ट्रैक्टर सवार हमलावरों को गिरफ्तार करते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी एकदम फिल्मी स्टाइल में कर रही है। तभी तो प्रत्येक हमलावर की गिरफ्तारी को एक्शन फोटो और वीडियो जारी किया जा रहा है। पुलिस के जारी किए गए फोटो और वीडियो से स्पष्ट है कि दबिश के दौरान पुलिस अपने साथ एक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर को साथ लेकर चल रही है। तभी तो हमलावरों को नीचे दबोचते हुए, ट्रैक्टर से पकड़ते हुए का वीडियो जारी हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने एक हमलावर को झाड़ियों में से दबोचते हुए का फोटो जारी किया। फोटो में स्पष्ट है कि पुलिस का ध्यान गिरफ्तारी की ओर कम और एक्शन फोटो और वीडियो बनाने की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है। सोमवार को भी पुलिस ने एक ऐसा ही वीडियो जारी किया। इस वीडियो में पुलिस कर्मी ट्रैक्टर पर बैठे आरोपी को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी तो हमलावरों को गिरफ्तार करते समय हंसता हुआ दिख रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस की दबिश के नाम पर वीडियो और फोटो शूट किया जा रहा है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट के डीजीसी शिवराम सिंह ने बताया कि पुलिस दबिश का वीडियो और फोटो मुकदमे की गंभीरता पर निर्भर करता है। संदिग्ध मामलों को छोड़ दिया जाए तो कोर्ट में इस तरह का कोई वीडियो और फोटो दाखिल नहीं किए जाते हैं। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि नए कानून के तहत पुलिस को बरामदगी औद दबिश की वीडियो बनाती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें