फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने मोबाइल पर बात करते-करते काट दी कॉल,  इस कदर नाराज हुई पत्नी...निगल लिया धतूरा

Tue, 25 Feb 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति ने काटी फोन कॉल तो पत्नी ने निगला धतूरा, हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार बताया गया है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहर नौकरी कर रहे पति को पत्नी ने रविवार की देर शाम फोन किया। पति ने व्यस्तता केे कारण कॉल काट दी तो पत्नी ने गुस्से में आकर धतूरा निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव तिमनपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी सुखदेवी ने बताया कि पति जय सिंह पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार की देर शाम बात करने के लिए कॉल किया तो थोड़ी देर बात करने के बाद फोन काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर घर के बाहर खड़े पौधे से धतूरा तोड़कर लाई और निगल लिया। 

हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज एटा लाए। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। बताया कि गांव में रहकर वह दूध का कारोबार करती है। पति बाहर रहकर काम करते हैं। गुस्से में आकर इस प्रकार का कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें