फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस और अधिवक्ताओं में हुआ समझौता, खत्म हुई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साथी अधिवक्ता की पिटाई के मामले में सोमवार से पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद बुधवार को समझौते के बाद समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच समझौता हो गया है। पुलिस साथी अधिवक्ता अमरजीत के खिलाफ हुए मुकदमे को खत्म करेगी। इसके साथ ही मंगलवार को हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं ने जो कानून व्यवस्था बिगाड़ी उस मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा। आरोपी चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर ने पीड़ित अधिवक्ता और उसके परिजन को गले लगाया और अपनी गलती स्वीकार की।
मंगलवार को हंगामे के दौरान बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बार की ओर से पुलिस को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी। पुलिस और अधिवक्ताओं में समझौता होने के बाद अधिवक्ता बृहस्पतिवार को कचहरी में काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें