फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को रास नहीं आए दलबदलू और बागी नेता

Sun, 12 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मतगणना स्‍थल
विज्ञापन
जनपद की जनता को दलबदलू और बागी नेता पसंद नहीं आए। बलदेव विधानसभा क्षेत्र से पूरन प्रकाश को छोड़कर कोई भी बागी और दलबदलू जीत तो दूर अधिकांश जमानत भी नहीं बचा सके। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न दलों के टिकट वितरण के दौरान नेताओं में मची भगदड़ के दरम्यान जनपद के छह नेताओं की दलीय निष्ठा डोल गई थी। बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश रालोद को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। सपा नेता जगदीश नौहवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

भाजपा नेता ऋषिराज सिंह रालोद के खेमे में शामिल हुए। बसपा से टिकट कटने के बाद अतुल सिंह सिसौदिया ने सपा का दामन थाम लिया। सपा के महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी गठबंधन में टिकट कांग्रेस के खाते में जाते ही रालोद से चुनाव मैदान में उतर आए। इन सभी नेताओं ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को आए नतीजों पर गौर करें तो बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूरन प्रकाश ही केवल जीत हासिल करने में सफल रहे। अन्य नेताओं को जीत नहीं मिली है। इसमें भी छाता से सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अतुल सिंह सिसौदिया ही जमानत बचा पाए। जगदीश नौहवार, ऋषिराज सिंह, डा. अशोक अग्रवाल की जमानत भी जब्त हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें