फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नेहरू जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग उठाई

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण तरीके से मनाई। नेहरू जी को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने विगत दिनों मजदूरों की मदद करने गए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निंदा की और जेल से रिहा करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा के सुभाष नगर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष की जेल से रिहाई को लेकर 1 दिन का उपवास रखा। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश पाठक, पंडित विनोद शर्मा, विनय सनवाल वाल्मीकि, कीर्ति कौशिक, मुकेश धनगर, विपुल पाठक, फैजान फारुकी, अतुल कौशिक मौजूद थे। इस दौरान एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम ई-मेल से भेजा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रामायण आचार्य के नेतृत्व में दामोदरपुरा औरंगाबाद पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें