फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
थाना हाईवे पुलिस को करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लिए फेसबुक पर अभद्रतापूर्ण भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवक के खिलाफ करणी सेना ने थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। थाना हाईवे क्षेत्र के गोविंदपुर के रहने वाले युवक पर भगवान श्रीराम के लिए अभद्र टिप्पणी का आरोप है, जिसे आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

वायरल अभद्र टिप्पणी की जानकारी होने पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाना हाईवे पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना गया है। उनका सभी धर्म के लोग सम्मान करते हैं।
करोड़ों हिंदुओं की श्रीराम में आस्था है। उनके लिए आपत्तिजनक बातें करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अति आवश्यक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट अशोक राज सिंह, उपाध्यक्ष सतीश सिंह खंगार, छात्र सभा अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, महामंत्री सतीश शर्मा, जिला मंत्री प्रेमपाल सिंह, शिवा ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें