फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के थाने की पीआरवी पर दो महिला सिपाही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पीआरवी पर दो महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। 112 नंबर पर कॉल करके सटीक स्थान बताने पर पीआरवी तत्काल हाजिर होगी। नई व्यवस्था के तहत जिले के 21 थानों की प्रत्येक पीआरवी पर दो महिला सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मथुरा पुलिस के पास वर्तमान में 62 पीआरवी है। इनमें एक पीआरवी रिजर्व में रखी गई हैं, जबकि जनपद के 21 थाना क्षेत्रों में चल रही हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने इन थानों की एक-एक पीआरवी पर दो महिला सिपाही तैनात कर दी है। यह व्यवस्था केवल महिला की सुरक्षा को लेकर की गई है।
रात में कहीं फंसने पर महिला की मदद करेगी पीआरवी पुलिस
नई व्यवस्था के तहत अगर कोई महिला रात में अकेली फंस जाती है और उसे कोई वाहन नहीं मिलता है तो पीआरवी उसे घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। पीआरवी गाड़ियों के अलावा 28 दोपहिया पीआरवी भी मथुरा पुलिस के पास हैं।
विज्ञापन

अधिकारी का कहना...........
-जनपद के प्रत्येक एक पीआरवी पर दो महिला सिपाही तैनात कर दी गई है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी परेशानी या रात में कहीं फंसने पर महिलाओं को यह पीआरवी सुरक्षित घर पहुंचाएगी। इसके लिए अकेली महिलाओं को 112 पर कॉल करके सटीक स्थल बताना होगा। पीआरवी पहुंचने तक महिला को सुरक्षित स्थान पर रहना होगा।
विज्ञापन

-शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें