फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बाध आपूर्ति देना सरकार की प्राथमिकता : तोमर

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- ऊर्जा एवं वैकल्पिक राज्यमंत्री ने विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक

- बैठक में 2024 से पहले पुराने तारों, ट्रांसफार्मरों को बदलने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना सरकार की प्राथमिकता है। विद्युत अधिकारी ऐसी व्यवस्था करें कि सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विद्युत की समस्याओं का निराकरण समयबद्धता के साथ किया जा रहा है।

ये बातें प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने लोक निर्माण विभाग में विद्युत अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। ऐसे में देश के कौने-कौने से श्रद्धालु जनपद में आएंगे। यदि उन्हें बिजली नहीं मिली तो जिले की गलत छवि लेकर वह वापस लौटेंगे। इससे पूर्व उन्होंने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे देश के लिए ये बहुत गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत ने अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि रिवैंप योजना के अंतर्गत पुराने ट्रांसफामर बदले जा रहे है। नई केबलिंग का कार्य किया जा रहा है एवं जर्जर तारों को बदलने के कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उक्त कार्य को मार्च 2024 तक या फिर उससे पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विद्युत कार्यालयों में अनावश्यक रूप से प्राइवेट व्यक्तियों का आवागमन न हो। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें