वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के गठन के विरोध में आवाज थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को यह धरना-प्रदर्शन 44वें दिन भी जारी रहा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय महिलाओं ने स्वामी श्रीहरिदास महाराज द्वारा रचित अष्टादश सिद्धांत के पदों का सामूहिक पाठ कर अपनी भक्ति और विरोध दोनों को स्वर दिए। पदों के भावपूर्ण गायन के माध्यम से महिलाओं ने ठाकुरजी से इस परेशानी से बचाने के लिए प्रार्थना की।
प्रदर्शन में सुमन, मधु, रश्मि, सुनीता, मीनू, सरोज, राखी, नीलम, रीना, चंद्रलता, राधा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने ठाकुरजी से प्रार्थना करते हुए मांग की कि वृंदावन की मौलिकता को अक्षुण्ण रखा जाए।