राजस्व अभिलेख व सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड रूम तैयार कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा में राजस्व अभिलेख व सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम डिजिटल रिकॉर्ड रूम बनवाएगा। पहले अभिलेखों का डिजिटलीकरण होगा, इसके बाद डेटा को सुरक्षित रिकॉर्ड रूम में रखा जाएगा। इसके निर्माण के लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, अभिलेखों के जर्जर होने और कतिपय अभिलेखों के पन्नों के गायब होने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे आमजन को भी काफी परेशानी सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इससे जल्दी ही निजात मिलेगी। नगर निगम अपने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए डिजिटलीकरण कराएगा। इससे वर्षों तक दस्तावेज सुरक्षित बन रहेंगे। इससे पहले डिजिटल रिकॉर्ड रूम बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया है कि पांच करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल रिकॉर्ड रूम बनवाया जाएगा। फिलहाल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है और जगह भी चिन्हित की जा रही है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा।