फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द...संतों के विरोध के बाद फैसला, नव वर्ष पर होटल में था आयोजन

Tue, 30 Dec 2025 11:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के मथुरा में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। नव वर्ष पर मथुरा के एक होटल में अभिनेत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था। संतों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री संत लियाेनी और संत दिनेश फलाहारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा दौरा रद्द हो गया है। अभिनेत्री का एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन साधु-संतों के विरोध के बाद होटल संचालक ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


दिनेश फलाहरी महाराज ने डीएम को पत्र भी लिखा था। उन्होंने इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की की थी। कहा कि धर्म नगरी को हम कलंकित नहीं होने देंगे। यहां पर फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी हो रही है। कुछ लोग कृष्ण की नगरी को साजिश के तहत बदनाम करना चाहते हैं। 

इसी तरह विरोध बढ़ने के बाद आयोजक मितुल पाठक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी है।  इसके बाद साधु-संतों का विरोध शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Mathura: नव वर्ष पर राधारानी मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, ऐसे मिलेगा भक्तों को प्रवेश; छोटी परिक्रमा बंद





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें