फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आराेपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा आक्रोश...एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, दो भाइयों की हुई थी हत्या

Sat, 28 Jun 2025 04:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों का कहना है कि वारदात के लगभग डेढ़ माह बाद भी तीन हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव पीलुआ सादिकपुर निवासी दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस प्रधान समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई है। परिजन अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय पर भी तीन बार आ चुके हैं, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। शुक्रवार को पुन: परिजन ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां एसएसपी के अनुपस्थित होने पर उनका आक्रोश भड़क गया। उन्होंने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


गांव पीलुआ सादिकपुर निवासी बचन सिंह बंजारा ने बताया कि उनके बेटे तिलक और विनोद की 18 मई की रात को गांव प्रधान ताराचंद बघेल, राजू ठाकुर, संजू ठाकुर, विष्णु ठाकुर, पिलकू ठाकुर ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजन ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शवों के अंतिम संस्कार की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 

 
Trending Videos

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा गांव में पहुंचीं और सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर दोनों भाइयों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने वारदात के चौथे दिन 22 मई की सुबह हत्यारोपी प्रधान ताराचंद बघेल और कुछ दिन बाद राजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के लगभग डेढ़ माह बाद भी तीन हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

बचन सिंह ने बताया कि आरोपी राजीनामा के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक और विवेचक संजय कुमार पांडेय को दी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा से भी शिकायत की, लेकिन यहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी श्लोक कुमार से मिलने के लिए दो बार आ चुके हैं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन

परिजन ने लगाया विवेचक पर मिलीभगत का आरोप
मृतक के भाई साहब सिंह ने कहा कि विवेचक संजय कुमार पांडेय ने उनके साथ धोखा किया है। संजय ने हत्यारोपियों को को बचाने के लिए मुकदमे की धारा बीएनएस 103 को बदलकर 105 कर दिया। विवेचक ने न तो हथियार बरामद किए न ही गवाहों के बयान लिए। परिजन ने विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके चार्ज लेने से पहले का है। परिजन ने उनसे न तो मुलाकात की है न ही मामला उनके संज्ञान में है। बावजूद इसके फरह पुलिस से केस की प्रगति के बारे में जानकारी करेंगे और जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें