फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध में प्रदर्शन करते पार्षद शशांक शर्मा एवं स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में चरमराती विद्युत व्यवस्था एवं घंटों हो रही बिजली की अघोषित कटौती लेकर वार्ड 50 के पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने रंगजी बगीचा बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजलीघर पर अधिकारियों के न मिलने औरएक ठेका कर्मचारी द्वारा एसडीओ के नाम ज्ञापन मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। पार्षद और ठेका कर्मचारी के बीच नोकझोंक हो गई। निगम के जेई ने भाजपा पार्षद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है वहीं पार्षद ने भी एसडीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी का आरोप लगाया है। उधर विद्युत संविदा कर्मियों ने कामबंद हड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 50 के पार्षद शशांक शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोग प्रदर्शन करते हुए रंगजी बगीचा बिजली घर पर पहुंचे। यहां ज्ञापन देने के लिए जब अधिकारियों के बारे में कंट्रोल रूम में एसएसओ से पूरा तो समीप बैठे ठेका कर्मचारी ने ज्ञापन देने को कहा। इस पर पार्षद बिफर गए। एसएसओ ने एसडीओ संदीप वाष्र्णेय की फोन पर पार्षद की बात कराई। पार्षद के नेतृत्व में लोगों के धरना प्रदर्शन करने के कुछ समय बाद रंगजी बगीचा, पागल बाबा एवं चैतन्य विहार के लाइनमैन काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। लाइन मैन अनूप गौड़, योगेश का कहना है कि वह निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए रातदिन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद पार्षद ने संविदा कर्मियों से अभद्रता की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक पार्षद और अधिकारियों से इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।
उधर रंगजी बगीचा बिजलीघर के जेई सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली में भाजपा पार्षद शशांक और उनके साथ प्रदर्शन करने आए गोपाल शर्मा, अनुराग शर्मा व अन्य 30 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। जेई का आरोप है कि आरोपी विद्युत निगम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आए और उपकेंद्र संचालक एवं संविदा कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए हंगामा किया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है।
विज्ञापन

पार्षद शशांक शर्मा ने एसडीओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने फोन पर प्रदर्शन न करने और वहां से चले जाने का दबाव बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी है। चेतावनी दी है कि यदि चार दिन में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो वह और क्षेत्र की जनता बिजलीघर में ताला लगाएंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे। रंगजी बगीचा बिजलीघर के जेई सुनील कुमार ने बताया कि पार्षद और उनके साथियों ने यहां हंगामा किया है व संविदाकर्मचारियों से अभद्रता की है। इसे लेकर पुलिस से शिकायत की है।



तीन बिजलीघर के संविदाकर्मियों ने की काम बंद हड़ताल
वृंदावन। पार्षद शशांक शर्मा के विरोध प्रदर्शन के बाद रंगजी बगीचा बिजलीघर पर संविदाकर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी। हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मी लाइनमैन ने कहा कि पार्षद द्वारा संविदा कर्मी से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। लाइनमैन अनूप गौड़ ने बताया कि तीन बिजलीघरों के संविदाकर्मियों ने हड़ताल की है। इस दौरान उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण संभव नहीं है। अधिकारी जब तक उनकी बात नहीं सुनेंगे तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल पर गणेश, अनूप गौड़, धर्मेद्र, दीपक सक्सेना, राजा, आदित्य, कृष्णा, योगेश, बलराम, प्रेम सैनी, विजय सैनी, योगेश, कृष्णा, विपिन बघेल एवं कन्हैया लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


16 घंटे बाद भी नहीं हुआ उपभोक्ता की शिकायत का निदान

फॉल्ट हो जाने पर घंटों बिजली बंद होने की शिकायत करने आए उपभोक्ताओं की शिकायत भी बिजलीघर में नहीं सुनी गई। उपभोक्ता केशवनगर के रमन गोप ने बताया कि उनके क्षेत्र की बिजली रविवार की रात नो बजे से बंच केबल में आग लगने से बंद है। भीषण गर्मी में क्षेत्र की बिजली बंद हुए 16 घंटे हो गए, लेकिन शिकायत का निदान नहीं हो रहा है।
-
लचर विद्युत व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
वृंदावन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा और महानगर अध्यक्ष युवजन सभा अंकित वाष्णर्रय के नेतृत्व में पागल बाबा बिजली घर पर बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार के संबंध धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ पंकज शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
सपा नेता भारत भूषण शर्मा ने कहा कि वृंदावन में लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज तथा बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से आमजन, व्यापारी वर्ग परेशान है। कई क्षेत्रों में बिजली की लंबे समय आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। अंकित ने कहा कि नगर में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है न कोई फोन उठाता है। इस अवसर पर पवन ठाकुर, छोटू ठाकुर, दीपक गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें