फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाई-भतीजों की नियुक्ति कर रही प्रदेश सरकार’

Thu, 03 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी नौकरियों के नाम पर राज्य सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए रालोद ने सीबीआई जांच की मांग की है। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन पर रालोद ने कहा है कि प्रदेश की सभी भर्तियों की जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के कारण सभी आयोग के चेयरमैन बर्खास्त करते हुए सीबीआई जांच की जानी चाहिए। भ्रष्टाचार के पर्याय यादव सिंह को संरक्षण देने वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की जाए। ओलावृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए।

किसानों का कर्जा और बिजली बिल माफ किया जाए। मथुरा जनपद की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण, कानून व्यवस्था सुधारी जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, डा. यूनिश कुरैशी, डा. एनपी सिंह, यशवीर सिंह, रघुराज सिंह, राकेश सोलंकी, राकेश जाटव, कालीचरन, जयप्रकाश निषाद, रामवीर सिंह, जयवीर सिंह, ऊधम सिंह, सतवीर प्रधान, अजय जाटव, सोहन लाल वाल्मीकि, धनपाल सिंह, नित्तो प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें