फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल माफ करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। लॉकडाउन से त्रस्त जनता के बिजली बिल माफी की मांग को लेकर समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय किशोरपुरा के लोगों नेे प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अवर अभियंता नेम प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले पांच माह लोगों का व्यापार, धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है। लोगों के पास पेट भरने का संकट पैदा हो गया। इस स्थिति में सरकार को इस अवधि का बिजली का बिल माफ करना चाहिए। गोस्वामी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पहले से ही गरीब जनता लंबे लॉक को लेकर पूरी तरह भुखमरी की कगार पर आ चुकी है।
बाकी कसर अब विद्युत निगम द्वारा गरीबों का पांच माह बिल बनाकर भुगतान के लिए भेजकर पूरी कर दी है। सरकार को सहानुभूति पूर्वक काम करते हुए बिल माफ करने का फैसला करना चाहिए। इससे गरीब जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में बाबूलाल शर्मा, राधेश्याम, मनोज, सौरव, रामु, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें