फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर की सड़कों पर आया कीचड़दार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड नंबर 32 कृष्णानगर बाजार की सड़कों पर शनिवार को कीचड़दार पानी आने से लोगों में आक्रोश है। व्यापारी तथा स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर महापौर सहित इंजीनियर भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल नाले का पानी सीवर जेट से निकाल कर लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन

कृष्णानगर नाले की सफाई न होने से शनिवार सुबह बाजार में सड़क पर गंदा पानी आ गया। इससे दुकानदार और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
उन्होंने सड़क पर खड़े होकर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी लगते ही पार्षद चंदन आहूजा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना निगम के अधिकारियों तथा महापौर डॉ. मुकेेश आर्य बंधु को दी। मौके पर महापौर सहित निगम के मुख्य अभियंता पीके मित्तल तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरों ने सीवर जेट लगाकर नाले का पानी निकाल कर सड़क पर आ रहे पानी के बहाव को खत्म किया। इस मौके पर अजय अग्रवाल, व्यापार मंडल सचिव जितेन्द्र प्रजापति, शंकर लाल अग्रवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कृष्णानगर, सत्यवीर चौधरी, गणेश अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, मोहन खंडेलवाल, नारायन दास अग्रवाल, सतीश चौधरी, गौरव आहूजा आदि मौजूद रहे।
गलत इंजीनियरिंग के कारण नाले का लेबिल खराब
तीन वर्ष पूर्व 28 लाख की लागत से यह नाला बनवाया गया था परंतु इंजीनियरों की लापरवाही के कारण इसका लेबिल खराब हो गया। इस कारण अब पानी सड़कों पर आ रहा है। - चंदन आहूजा, पार्षद
विज्ञापन

दुकानदार सात दिन में अतिक्रमण हटा लें
दुकानदारों द्वारा जगह-जगह से नाले को उठा दिया गया है और अतिक्रमण कर रखा है। हमने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के अंदर नाले के ऊपर से अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम खुद अतिक्रमण हटवाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें