फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में अनशन जारी

Wed, 03 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के नए ट्रैफिक प्लान का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विभिन्न राजनीतिक और स्वयंसेवी संगठनों ने नगर पालिका चौराहे पर चल रहे क्रमिक अनशन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


नगर के व्यापारी समाज ने वृंदावन बंद का समर्थन करते हुए दो घंटे अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और नए ट्रैफिक प्लान पर विरोध दर्ज कराया।

नगर पालिका चौराहे पर चल रहे क्रमिक अनशन को समर्थन देने पहुंचे सपा के मथुरा शहर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करने के लिए प्रशासन से शीघ्र वार्ता करेंगे। नगर अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन की तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उमाशक्तिपीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानी तो हम प्रशासन को जवाब देना भी जानते हैं। चार संप्रदाय के महंत ब्रजबिहारीदस ने कहा कि नगरवासियों के हितों को देखते हुए प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारु रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चंदन सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, उदयन शर्मा, सुरेश, गोपाल शर्मा, रूपकिशोर बघेल, सुशील भट्ट, गौर गोपालदास, नंदकुमार पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें