महिला अस्पताल से नवजात के लापता होने के बाद बुधवार को भाजपा मोर्चा ने महिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। इस अवसर पर मोर्चा की अध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल ने कहा अस्पताल परिसर से बच्चे का लापता होना शर्मनाक है।
पूरी तैयारी से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं को देख चिकित्सक और स्टाफ अपनी कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर हो गए। इस दौरान महिला अस्पताल में ताले डाल दिए गए। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीएमएस एसोसिएशन के सचिव डा. मुनेंद्र ने बताया कि महिला मोर्चा काली स्याही आदि लेकर तैयारी के साथ आया था, इसी के चलते चिकित्सकों ने मरीजों को देखना बंद कर दिया।