फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांके बिहारी मंदिर तोड़े जाने की खबर, धरने पर बैठ गए ग्रामीण; बोले- ऐसा नहीं होने देंगे

Thu, 15 Oct 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन के आन्यौर गांव में करीब 100 साल पुराने श्रीबांके बिहारी मंदिर को तोड़कर नया निर्माण कराने के मामले में विवाद बढ़ गया है।
 
विज्ञापन
धरने पर बैठ गए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराजजी की तलहटी स्थित आन्यौर गांव में करीब सौ साल पुराने श्रीबांकेबिहारी मंदिर को तोड़कर निर्माण कराए जाने का मामला गरमा गया है। मंदिर के साथ अतिथि गृह बनाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने व्यवसायीकरण का आरोप लगाते हुए बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक शताब्दी पहले आगरा निवासी विशंभर दास बाबा ने ग्रामीणों के सहयोग से यह मंदिर बनवाया था। मंदिर लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है। आरोप है कि बाबा के परिजन बताने वाले कुछ लोग मंदिर को तोड़कर नया निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों की आपत्ति पर उन्हें बताया गया कि मंदिर के साथ अतिथि गृह भी बनाया जाएगा। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया, लेकिन तोड़फोड़ का कार्य जारी रहा। 

 
विज्ञापन

मंदिर संरक्षण की मांग
गांव निवासी मुकेश कौशिक ने कहा कि सौ साल पुराना बांके बिहारी मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर तोड़कर अतिथि गृह बनाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मंदिर के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की। माधव सिंह ने कहा कि यह मामला पूरे गांव की आस्था से जुड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें