फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्म अदायगी सा दिखा थानों का घेराव

Sat, 09 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली पर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में शनिवार को प्रांतीय आह्वान पर भाजपा की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कोतवाली का घेराव किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई। हालांकि पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद भी भाजपा नेताओं को संख्या बल जुटाने में पसीने आ गए। निर्धारित सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं के न आने से करीब डेढ़ घंटा देर से कार्यक्रम शुरू हो सका। कोतवाली पर भी घेराव शब्द के साथ न्याय नहीं हुआ। 
विज्ञापन


नगर पालिका चौराहे से रैली निकालते हुए कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों को देखते हुए सपा सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने कहा कि अब इस जन विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज से ऊब चुकी है। प्रदेश में लूट, डकैती, बलात्कार, हत्याएं जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। धरना संयोजक डा. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि चाचा-भतीजे मिलकर प्रदेश को लूटने में लगे हैं। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, गोविंद शरण अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, संजय प्रताप, संजय शर्मा, श्रीकृष्ण सरस, जितेंद्र वार्ष्णेय, सुनील चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



11 को कोसी थाने का घेराव करेंगे
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कानून व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता 11 जुलाई को थाने का घेराव करेंगे। शनिवार को पूर्व कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बैठक में कहा कि प्रदेश में दिन पर दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके विरोध में थाने का घेराव किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें