फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हो व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Tue, 08 Sep 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार व्यापारी समस्त व्यापारिक संगठन के बैनर तले गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में पालिका पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता को पत्र सौंप कर व्यापारियों ने बताया कि पूर्व के अधिकारियों के साथ हुए समझौते में दुकानों के ऊपर व्यापारी साढ़े तीन फुट साईबान और नालियों के ऊपर पालिका अधिनियम के अनुरूप ही पत्थर लगाने की अनुमति दी गई, इसके लिए तख्ता टैक्स दिया जाता है।

ये समझौता 1974 में तत्कालीन अध्यक्ष सुरेश कृष्ण भार्गव और ट्रेडर्स एसोसिएशन के बीच हुआ। इसके साथ ही पालिका बॉयलाज की प्रति भी सौंपी गई।

पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर समाधान निकालने का भरोसा दिया। इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, अखिल जिंदल, संजय चतुर्वेदी, शैलेष अग्रवाल, काशीनाथ, शशिभानु गर्ग आदि थे।
विज्ञापन



स्वयं हटा रहे अवैध कब्जे
व्यापारिक संगठन प्रशासन की ओर से चिह्नित कब्जों को हटाने का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर व्यापारी इन कब्जों को स्वत: स्फूर्ति के साथ हटा रहे हैं। होलीगेट से लेकर छत्ता बाजार, विश्राम घाट, राजाधिराज बाजार, स्वामी घाट, कुशकगली, चौक बाजार, मंडीराम दास, मिलन सिनेमा तक ये नजारा आम है। साप्ताहिक अवकाश मंगलवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने खुद ही अपने बोर्ड और नालियों से पक्के कब्जे हटा लिए।


उद्योग व्यापार संगठन ने किया अभियान का समर्थन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने ब्रज के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन और पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन किया है। उनके साथ राजीव जौहरी, राकेश वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल, अभिषेक मिश्र, राम अग्रवाल, गौरांग पंडित, राजेश कुमार, महेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें