फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर अधिग्रहण के विरोध में आज वृंदावन बंद

Mon, 07 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और विंध्यवासिनी देवी मंदिर के अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में आठ दिसंबर को वृंदावन बंद रखा जाएगा। सोमवार को धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में एक रैली निकालकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


रैली में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिग्रहण संबंधी अविवेकपूर्ण निर्णय का व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन बंद को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का पूरा समर्थन रहेगा।

बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सपा सरकार को खत्म करके ही दम लेगी। वृंदावन बंद का आंदोलन प्रदेश से सपा को समाप्त करने की शुरुआत है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि प्रदेश सरकार के हिंदू धर्म विरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताने से पीछे नहीं हटेगी।

भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला ने कहा कि सपा सरकार हिंदू समाज विरोधी है। तभी हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण करना चाहती है।

धर्मरक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वृंदावन बंद का शांतिपूर्ण आंदोलन प्रदेश सरकार की आंखें खोलने के लिए है। यदि सरकार ने मंदिर अधिग्रहण के मुद्दे पर अपने कदम पीछे न लिए तो हिंदूवादी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ललित अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, अशोक वार्ष्णेय, नीरज गौतम, आचार्य बद्रीश, मदन धाकड़, हरीओम अग्रवाल, देवेंद्र नाथ गोस्वामी, राकेश अग्रवाल, घनश्याम गोस्वामी, अजय अग्रवाल, अनंत बिहारी गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें