फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज जुटेंगे देशभर के गोधन रक्षक, सनातन और गो संवर्धन पर होगा महामंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सनातन संस्कृति, गोरक्षा, गो-संवर्धन और गोशाला स्वावलंबन के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज नेशनल चैंबर भवन में विश्व हिंदू महासंघ के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से इस अभियान का शंखनाद किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार से देश और प्रदेशभर से करीब 400 पदाधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है। महासंघ के गो रक्षा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर योगी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल और गो रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र दक्ष मौजूद रहेंगे। गो रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. राघव शर्मा ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य गोरक्षा को एक राष्ट्रव्यापी जनांदोलन बनाना और देशभर की गोशालाओं को महासंघ के नेटवर्क से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें