फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार आरोपियों की साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन/राधाकुंड। थाना पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से यह संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव निवासी रमाकांत दीक्षित, रामवीर दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित और कमलचंद के खिलाफ जांच के बाद मजिस्ट्रेट ने आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर प्रशांत सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई पूरी कराई।
पुलिस के अनुसार रमाकांत दीक्षित की 0.214 हेक्टेयर भूमि, एक कार और दो बैंक खातों में जमा धनराशि समेत कुल लगभग 1 करोड़ 5 लाख 76 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई। रामवीर दीक्षित की एक जमीन 0.4289 हेक्टेयर और दूसरी जमीन 0.5286 हेक्टेयर, दो जेसीबी मशीन, एक कार और पांच बैंक खातों में जमा धनराशि समेत लगभग 2 करोड़ 40 लाख 7 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई। कमलचंद के बैंक खाते से 81 हजार 57 रुपये और देवेंद्र दीक्षित के खाते से 18 हजार 133 रुपये कुर्क किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की कुल कुर्क की गई संपत्ति का अनुमानित आकलन करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार आरोपियों को तीन माह की अवधि दी गई है, जिसके दौरान वे संबंधित संपत्ति का वैध विवरण जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें