फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से भागे बंदी की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करीब ढाई वर्ष पूर्व नए साल के जश्न के दौरान जेल से तीन साथियों के साथ फरार हुए बंदी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। अब बंदी के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2017 की रात को जेल से चार बंदी दीवार फलांग कर भाग निकले थे। भागने वाले बंदियों में संजय पुत्र रमेश निवासी नगला लालदास अछनेरा, राहुल कुशवाह निवासी हथौड़ा जलेसर एटा, राहुल पुत्र जगदीश निवासी सदर बाजार मथुरा, कलुआ निवासी किशोरपुरा थे। इनमें से अभी तक आगरा के अछनेरा निवासी संजय पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
इस मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर के यहां चल रही है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल सिंह ने बताया कि अछनेरा के नगला लाल दास निवासी संजय के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्लू तथा कुर्की से पूर्व की कार्रवाई पूर्ण कर दी है। यदि बंदी हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राहुल कुशवाह व राहुल पहले ही गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें