फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस : बांटे गए प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कु. क्षमा ने संभाला एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज के हॉल में प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। अधिकारियों द्वारा मौजूद लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे गए। इसके अलावा कक्षा 9वीं की गांव लोहवन की छात्रा को सीडीओ का कार्यभार भी सांकेतिक रूप से सौंपा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियां प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 1 सप्ताह पहले से कर ली थीं। रविवार को बीएसए कॉलेज के सभागार में यह कार्यक्रम करीब 11 बजे शुरू हुआ, जिसकी अध्यक्षता डीडीओ रवि त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि विधायक पूरन प्रकाश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना देहात क्षेत्र के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा विभागीय जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। डीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शासन के निर्देश पर 1 दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार कक्षा नौ की छात्रा क्षमा शर्मा को सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश दिवस पर लगाई प्रदर्शनी
राष्ट्रीय बालिका दिवस व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसए कॉलेज में प्रदर्शनी लगाई गई। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यों का टीएलएम, मॉडल, शून्य निवेश नवाचार के रूप में प्रस्तुतीकरण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव, विकास खंड मथुरा व नगर क्षेत्र, उमा देवी, एआरपी राधाकांत शर्मा, एसआरजी रंजना श्रीवास्तव, निधि शर्मा, डॉ. अनीता मुद्गल, सीमा यादव, गायत्री सारस्वत, कल्पना, पूजा अग्रवाल, अनुराधा शर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें