गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के विरोध में कुछ लोग गोवर्धन थाने पहुंच गए और कार्रवाई को निरस्त करने का पुलिस पर दबाव बनाने लगे।
भूमाफिया कन्हैया पहलवान पर गैंगस्टर लगाने के विरोध में एक दर्जन से अधिक लोग रविवार को गोवर्धन थाने पहुंच गए। थाने के गेट पर उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा काटा। पुलिस के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र में आरोपी का गैंग सक्रिय है, जो मठ, मंदिरों, आश्रमों पर कब्जा करता रहता है। गैंग के खिलाफ एक दर्जन से अधिक जमीनों पर कब्जे तथा संत-महंतों के अपहरण के मुकदमा दर्ज हैं। कुछ लोग गैंगेस्टर के समर्थन में थाने पर हंगामा करने पहुंचे थे। इनकी पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई है।