विश्व विकलांग दिवस पर कल्याणं करोति ने चौधरी अंगूरी देवी दाऊदयाल नेत्र चिकित्सा केंद्र और नेत्र बैंक का श्रीकृष्णार्पण किया। इस अवसर पर स्वामी बलराम महाराज ने कहा शरीर में प्रत्येक अंग महत्वपूर्ण है। अष्टावक्र का शरीर विकृत होते हुए भी वो परम विद्वान थे। उन्होंने अपनी अक्षमता को आत्मबल से बाधा नहीं बनने दिया।
महेशानंद सरस्वती ने कहा कि कल्याणं करोति अनेक सामाजिक संगठनों के सहयोग से नेत्र रोगियों के ऑपरेशन, पोलियो से पीड़ित बच्चों के ऑपरेशन, विकलांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण कर सराहनीय कार्य कर रहा है।
समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, आचार्य ब्रजेश शास्त्री, स्वामी रंगीलीशरण महाराज ने भी अपने विचार रखे। संस्था के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संबल विद्यालय के विशिष्ट छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर विकलांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले डा. नरेश्वर प्रसाद जैन मेरठ, डा. प्रमोद कुमार सिंह लखनऊ, आरके राजू दिल्ली, सीताराम अग्रवाल बिलासपुर, डा. मीता मुखर्जी रायपुर, हिमांशु सिंह लखनऊ आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जयंत चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, चेयरमैन मनीषा गुप्ता, दीनानाथ अग्रवाल, देवीदास गर्ग, त्रिलोकी नाथ मित्तल, ललित अरोड़ा, मनीषा गुप्ता, रमाकंात गोस्वामी, रविकांत गर्ग, गजेंद्र शर्मा, मुकुटमणि शर्मा, एसके शर्मा, कृष्ण दयाल आदि मौजूद थे।