नगर भाजपा के तत्वावधान में गुरुवार को डैंपियर नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम मनाय गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति को मार्गदर्शन देने में यदि कोई दर्शन सक्षम है तो वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद है। वर्तमान दौर में जातिवाद, समाजवाद, पूंजीवाद के विकल्प के रूप में एकात्म मानववाद सभी समस्याओं का हल है। मोदी सरकार इसी दर्शन को आधार बनाकर गरीब दलित शोषित किसान के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, राजेश चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, नगर अध्यक्ष सजंय शर्मा ने संबोधन किया। इस दौरान दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मदनमोहन श्रीवास्तव, रामकिशन पाठक, लक्की कमल, सतपाल चौधरी, हेमन्त अग्रवाल आदि मौजूद रहे।