मथुरा। मोहर्रम कमेटी शहर अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस गाजी व सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि शुक्रवार को रबिउल अब्बल ईद मिलादुन्नबी को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा।
जुलूस जेबा मस्जिद मनोहरपुरा से जुमे की नमाज के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे से निकाला जाएगा। ये जुलूस कल्लू मल्लू कारखाना भरतपुर गेट से होता हुआ घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास होते हुए डीग गेट पहुंचेगा। डीग गेट पर मौलाना द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में तकरीर की जाएगी। इसके बाद जुलूस दरेसी रोड होता हुआ जेबा मस्जिद मनोहरपुरा पर समाप्त होगा।
मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इश्क, मुहब्बत और अमन का पैगाम दिया था। हजरत मोहम्मद साहब की तालीमात आज भी पूरे आलम के लिए दावत ए आम हैं। जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर ली है। संवाद