मथुरा। कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस पर किसानों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द ही इनके समाधान का आश्वासन दिया।
किसान दिवस में महोली से आए किसान सामलिया प्रसाद ने बताया कि उनके खेतों तक माइनर का पानी नहीं पहुंच रहा है, ऐसे में सिंचाई करने में परेशानी आती है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। राया से हाकिम ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसल के मुआवजे और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे नाला की समस्या बताई।
महावन के दिव्यांग किसान रतन सिंह ने कृषि उप निदेशक राजीव कुमार को बताया कि उनके खेतों में तालाब का पानी जा रहा है इससे फसल बर्बाद हो रही है। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर निर्देशित किया। राया के किसान सूरज ने कहा कि निराश्रित गोवंश उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ऐसे में उन्हें हर बार नुकसान देखना पड़ रहा है। किसानों की समस्या सुनने के लिए सहकारिता, फसल बीमा कंपनी के साथ जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सोलर पंप, कृषि यंत्रीकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर के बारे में किसानों को बताया गया। एलडीएम रोहित टंडन, सिंचाई विभाग के मनोज कुमार कुशवाह, अतुल कुमार, सुरेंद्र कुमार, डाॅ. रविंद्र कुमार राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।