फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी 19 को पालीखेड़ा में करेंगी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 19 फरवरी को पालीखेड़ा में किसानों को संबोधित करेंगी। स्थानीय संगठन को इस कार्यक्रम की सूचना शनिवार को मिली। सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में जोश भर गया। वह कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी संगठन सृजन के कार्यक्रम में आकर किसानों के आंदोलन में जान फूंकेंगी। किसान आंदोलन को लेकर रालोद के दमदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस क्षेत्र में पिछड़ती जा रही थी। जिसे लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने हाईकमान को इस क्षेत्र में किसान आंदोलन में जान फूंकने वाले बड़े कार्यक्रम की सलाह दी। कहीं प्रशासन किसान आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम की अनुमति न दे इसके चलते प्रियंका गांधी ने संगठन सृजन कार्यक्रम में आने का निर्णय लिया। यह कार्यक्रम पालीखेड़ा गांव पर सौंख रोड पर किया जाना तय है। जहां पर पार्टी द्वारा एक बड़ी जनसभा किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि प्रियंका गांधी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया जाएगा। वह 19 फरवरी को सौंख रोड पर पालीखेड़ा में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें