मथुरा। कोविड के दौरान इटावा जेल से पैरोल पर छूटे बंदी को हाईवे पुलिस ने तमंचा में जेल भेज दिया। बंदी के परिजन का आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से जेल भेजा है। इसकी शिकायत एसएसपी शैलेष पांडे से की है।
गणेश पुत्र बच्चू सिंह निवासी चंदनवन फेस-2 पर कुछ केस इटावा जीआरपी द्वारा लगाए गए थे। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोविड के दौरान उसे जेल ने पैरोल पर छोड़ दिया। पिछले दिनों इटावा जीआरपी ने उसे पुन: जेल भेजने का संदेश हाईवे थाना भिजवाया।
बंदी गणेश की बहन कोमल कुमारी ने बताया कि वह स्वयं भाई को हाईवे थाने छोड़कर आई थी। जिसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं पर पुलिस ने अपना गुडवर्क दिखाते हुए उस पर तमंचा कारतूस बरामद दिखाए हैं। उन्होंने एसएसपी से इसकी शिकायत की है। जिसकी जांच सीओ रिफाइनरी को सौंपी है। वहीं थानाध्यक्ष हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह आदतन अपराधी है। पुलिस ने उसे तमंचा में भेजा है।