मथुरा। डेंपियर नगर स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्यालय के सभागार में प्रबंध समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने की। बैठक में त्वरित बैंक ग्राहक सेवा के दृष्टिगत बैंक में 22 नए कम्प्यूटर, सभी 18 शाखाओं के लिए प्रिंटर और स्कैनर क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया।
शाखा नौहझील के कार्यालय को प्रथम तल से भूतल पर स्थानांतरित करने, शाखा-कोसीकलाॅ स्थिति बैंक भूखंड पर माॅडल ब्रांच बनाए जाने के लिए नवीन भवन निर्माण के लिए 1.25 करोड़ मंजूर किए गए। छाता समिति के अनुरोध पर नए भवन को बनवाए जाने के लिए ऋण स्वीकृत किए जाने पर निर्णय लिया गया। बैठक से पूर्व हाथरस के नगला बीरबल के सचिव अरविंद कुमार को उर्वरक की कालाबाजारी करने के आरोप में निलंबन किया गया। विभिन्न प्रस्तावों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर पीयूष धनगर, उमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रामजीलाल, सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, उप महाप्रबंधक सुमित कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद