फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

Thu, 26 Nov 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने मथुरा के बलदेव स्थित प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के सेवायतों ने उनका स्वागत किया। उनके पहुंचने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं जसोदाबेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने बलदेव में प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वह धार्मिक कार्यक्रम के तहत मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्री दाऊजी महाराज के समक्ष शीश नवाकर मनौती मांगते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंदिर परिसर में पहुंचने पर सेवायत व पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, पवन पांडेय, जीतेंद्र पांडेय, गौरीशंकर पांडेय ने उनका स्वागत व सम्मान श्री दाऊजी महाराज का प्रसाद व फरिया पहना कर स्वागत किया। जसोदाबेन के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने पर उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें