भाई की माैत की खबर सुनकर फरीदाबाद से आ रहे भाई-भाभी के साथ मैनपुरी में भयानक हादसा हो गया। बाइक सवार दंपती को मैनपुरी क्षेत्र में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की माैत हो गई। एटा में गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटने से दो मजदूरों की माैत हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में मांट-पानीगांव रोड पर राधारानी मंदिर कट के पास गुरुवार तड़के थार कार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे में छह युवक घायल हो गए। आगरा में झगड़ा कर रहे दंपती में बीच बचाव करने पहुंचे पड़ेसी ने पति से मारपीट कर दी। पति की सड़क पर तड़प-तड़पकर माैत हो गई। आगरा में दर्दनाक घटना सामने आई। एक साल की मासूम की पानी की बाल्टी में डूबकर माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
एटा में दर्दनाक हादसा: गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
एटा के गंजडुंडवारा रोड पर गांव रामनगर के पास बुधवार देर रात गेहूं से भरी मैक्स पिकअप पलटने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों युवक चकोरी प्लांट में काम करने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई...
पढ़ें पूरी खबर
घर पर रखी छोटे भाई की लाश: फरीदाबाद से आ रही थे भाई-भाभी, मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा; उनकी भी हो गई मौत
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हरदोई के रहने वाले दंपती की मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वाला युवक अपने भाई की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी के साथ घर आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं...
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मथुरा में तड़के हुआ हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी कार; छह युवक घायल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में मांट-पानीगांव रोड पर राधारानी मंदिर कट के पास गुरुवार तड़के थार कार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार छह युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई...
पढ़ें पूरी खबर
दंपती के झगड़े में कूदा पड़ोसी, पति की दर्दनाक माैत: सड़क पर तड़पता रहा युवक, पत्नी ने फेर लिया मुंह
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े में पड़ोसी कूद गया। मारपीट कर युवक को धक्का दे दिया। सीढ़ियों से गिरने पर सिर पर गंभीर चोट आई। आरोपी धमकी देकर भाग गया। पत्नी भी अंदर चली गई। पति की सड़क पर ही तड़प - तड़प कर जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है...
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: बाल्टी में डूबकर एक साल की मासूम की मौत, मां कपड़े धो रही थी व्यस्त, जिस तरह गई जान...कांप गए घरवाले
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा चौसिंगी गांव में पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरने से एक साल की मासूम निहांशी की जान चली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक सीपीआर देकर बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें नहीं लौट सकीं। घटना से परिवार में मातम पसरा है...
पढ़ें पूरी खबर