फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में अनुदान को भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कम पानी से सिंचाई के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में किसान अनुदान के लिए भटक रहे हैं। जिले में पिछले पांच माह से अनुदान राशि जारी नहीं की है। जनपद के करीब 90 किसान अनुदान की लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त अनुदानित प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए जनपद को 573 हेक्टेयर फसल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया किसानों द्वारा अपनाई जानी है। योजना के तहत दो हेक्टेयर फसल वाले किसान को 90 प्रतिशत और इससे अधिक फसल के लिए 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
अब तक जनपद में 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल के लिए 150 किसानों को योजना का लाभ दिया गया है। इसमें अधिकांश बड़े किसान शामिल हैं, लेकिन छोटे किसान योजना का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं। ऑन लाइन आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ उद्यान विभाग द्वारा नहीं दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के भरोसे सिंचाई उपकरणों की खरीद करने वाले किसान अब भुगतान को लेकर परेशान हैं उन्हें यह भी भरोसा नहीं मिल रहा है कि अनुदानित राशि कब तक मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में योजना प्रभारी आदर्श कुमार सचान का कहना है कि पिछले पांच माह से योजना में अनुदान राशि नहीं मिली है। इससे परेशानी आ रही है। हालांकि जनपद में 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 150 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें