फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने प्रधानमंत्री से की मंदिर खोलने की अपील, कोरोना वायरस को बताया 'असुर' 

Sat, 16 May 2020 10:36 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंदिर और तीर्थस्थल खोलन की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस 'असुर' है और उसे केवल दिव्य बल द्वारा ही मारा जा सकता है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अगर सभी मंदिर और तीर्थस्थल खोल दिए जाएं तो कोरोन वायरस कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि मंदिरों के बंद होने से पुरोहितों की आर्थिक स्थिति पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसके लिए उन्होंने स्पेशल आर्थिक पैकेज की मांग भी की। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पाठक ने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में कुछ पाबंदियों के साथ धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने कोरोनो वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए स्कूलों, कॉलेजों, मॉल और कारखानों के अलावा मंदिरों और धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया था। कोरोना से अबतक देश में 85,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 2,750 से अधिक लोग मारे गए हैं।

पाठक ने कहा कि भारत संभवत: देवताओं के क्रोध का सामना कर रहा है क्योंकि मौजूदा लॉकडाउन के दौरान उनके साथ कारखानों जैसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पत्र की एक कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 24 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया था जिसके बाद इसे पहले 3 मई और फिर 17 मई तक आगे बढ़ाया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें