फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विशाखापत्तनम से मंगवाई है विशेष शृंगार सामग्री, जिससे पूजन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Wed, 24 Sep 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वे  श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर में कलश पूजन के बाद विशाखापत्तनम से मंगवाए गए विशेष शृंगार से सेवित करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : President of India X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू अंतापाड़ा स्थित श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर में कलश पूजन के बाद विशाखापत्तनम से मंगवाए गए विशेष शृंगार से सेवित करेंगी। बुधवार से ही मंदिर में कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पंचामृत से अभिषेक के बाद छप्पन भोग के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के इस मंदिर में दर्शन कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर के महंत आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर मंदिर में बुधवार से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। गुजरात के काठियावाड़ से गिर गाय का घी मंगवाया गया है। सुबह पंचामृत से श्रीकुब्जा व कृष्ण का अभिषेक होगा और इसके बाद शृंगार के साथ ही छप्पन भोग लगाए जाएंगे। वहीं बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति स्वयं कलश पूजन करेंगी।

विशेष पूजन के साथ विशाखापत्तनम से मंगाए गए शृंगार सेवित करेंगी। इसमें मुकुट, कुंडल और हार समेत अन्य शृंगार सामग्री शामिल है। इसके बाद विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। पूजन के बाद मंदिर के महंत राष्ट्रपति को मंदिर के पौराणिक महत्व से अवगत कराएंगे। इसके बाद महंत उन्हें प्रसादी भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें