फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं मथुरा, गोवर्धन परिक्रमा; फिर करेंगी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन

Wed, 11 Mar 2026 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आएंगी। इस दौरान वह गोवर्धन परिक्रमा करेंगी और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के साथ श्रीराम कृष्ण मिशन अस्पताल में नई मशीन का शुभारंभ करेंगी।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर रहेंगी। वह गोवर्धन में गिरिराजजी की परिक्रमा लगाएंगी। वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी जा सकती हैं। प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति वृंदावन के श्रीराम कृष्ण मिशन अस्पताल में रेडियोलाजी डिपार्टमेंट में एक विशिष्ट मशीन का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वृंदावन व गोवर्धन के कुछ मंदिरों में दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम उनके आगमन स्थलों का गोपनीय स्तर पर निरीक्षण करने में जुटी हुई है।

जिला प्रशासन भी उनके सभी संभावित आगमन स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। छह माह के अंदर यह उनका दूसरा मथुरा दौरा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति 25 सितंबर 2025 को मथुरा की दौरे पर आई थी। यहां उन्होंने अंतापाड़ा स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें